Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'इंडियाज बेस्ट डांसर' के विनर बने अजय सिंह, ट्रॉफी के साथ मिली इतने लाख रुपए प्राइज मनी

हमें फॉलो करें 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के विनर बने अजय सिंह, ट्रॉफी के साथ मिली इतने लाख रुपए प्राइज मनी
, सोमवार, 23 नवंबर 2020 (10:47 IST)
टीवी डांस रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को अपना विजेता मिल चुका है। गुड़गांव के अजय सिंह (टाइगर पॉप) इस सीजन के विजेता बने हैं। 22 नवंबर को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें टाइगर ने बाकी फाइनलिस्ट्स को मात देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

 
अजय सिंह को ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपए का चेक और चमचमात कार लेकर घर लौटे। वहीं, इनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को पांच लाख रुपए का चेक मिला।
 
वहीं, मुकुल जैन दूसरे नंबर पर रहे और श्वेता वॉरियर ने तीसरा स्थान पर रहीं शो के जजेज की बात करें तो इसमें गीता कपूर, मलाइका अरोरा और टेरेंस लुईस शामिल रहे। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने शो को होस्ट किया था।
 
बता दें कि अजय, पॉप डांसिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्हें टाइगर पॉप कह कर भी बुलाया जाता है। वह इस साल की ट्रॉफी के प्रबल दावेदारों में से एक थे। शो द्वारा उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और ऊंची उड़ान भरने का सुनहरा मौका मिला था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंडियाज बेस्ट डांसर में टाइगर विजेता, पुरस्कार में कार के साथ 15 लाख रुपए का इनाम