Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पवन सिंह के प्यार में इस कदर दीवानी थीं अक्षरा सिंह, हर सुबह झूठ बोलकर जाती थीं भोजपुरी सुपरस्टार के घर

हमें फॉलो करें पवन सिंह के प्यार में इस कदर दीवानी थीं अक्षरा सिंह, हर सुबह झूठ बोलकर जाती थीं भोजपुरी सुपरस्टार के घर

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 12 जून 2024 (16:24 IST)
Akshara Singh on Pawan Singh : भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहेते हैं। एक समय पवन सिंह और भोजपुरी सिंगर-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया। लेकिन जब पवन और अक्षरा अलग हुए इसके बाद एक्ट्रेस ने पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लगाए थे। 
 
अक्षरा सिंह ने यह भी स्वीकार किया था कि वह पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अक्षरा सिंह ने कहा था, मैं उनके प्यार में थी। मुझे लगता था कि मेरी जिंदगी का ये ही लड़का है। उसके बाद जब उन्हें ये लगा कि ये लड़की मेरे हाथ में है। तो एक समय ऐसा था कि मुझे लगता था कि वो जो भी कहें मैं मान लूंगी।
 
अक्षरा ने कहा था, मैं इमोशनल थी। नाम जुड़ गया है तो इनके साथ जिंदगी बितानी है। शादी के सपने देख रही थी। प्यार में पागल थी। पहली बीवी को लेकर कोई सवाल नहीं किया। एक साल तक ये सब चला। उसके बाद डॉमिनेटिंग वाला फेज शुरू हो गया। मैं रोज झूठ बोलकर उनके जगने से पहले उनके घर जाती थी। मैं उनके उठने का इंतजार करती थी। खाना बनाकर खिलाती थी। सारा काम करती थी। मुझे लगता था कि ये मेरी ड्यूटी है।
 
एक्ट्रेस ने कहा था, रात में उनके सोने का इंतजार करती थी फिर मैं घर आती थीं। ऐसा लगता था कि समय आएगा तो घर में समझा लूंगी। एक साल होते-होते ऐसा हो गया कि तुम स्टेज पर सबके सामने बोलो कि तुम्हारा मुझसे अफयेर है। इंडस्ट्री में सभी को बोलो कि तुम्हारा मुझसे कुछ है। मुझे डर लगता था। तो वो कहते थे कि इसका मतलब है कि तुम्हें दूसरों के साथ काम करना है। 
 
webdunia
अक्षरा सिंह ने यह भी बताया था कि पवन सिंह ने कहा था कि स्टेज पर चढ़ते ही मेरे पैर छूना है। पूरा हाथ टच होना है। मैं जैसे बोलूं वैसे ही करना है। अगर पैर ठीक से नहीं छुआ तो कान में आकर कुछ ऐसा बोल दिया जाएगा कि आप परेशान हो जाएंगे। आपको ना मरते बनेगा ना जीते बनेगा। मैंने वो भी किया। मैं ये उन सारी लड़कियों के लिए बोलना चाहती हूं तो अपनी जान तक दे देती है। मुझे डॉमिनेट किया गया, मेंटली क्रश किया गया। 
 
बता दें कि पवन सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा ही विवादों में रहे है। पवन सिंह की पहली पत्नी ने शादी के कुछ महीनों बाद ही आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पवन का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों मं अक्षरा सिंह का नाम रहा। हालांकि, पवन ने ज्योति सिंह के साथ दूसरी शादी रचाई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्यार का पंचनामा के लिए कार्तिक आर्यन को मिली थी इतनी फीस, TDS कटने से हो जाते थे परेशान