Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब एक ही होटल में डिनर करने पहुंचे अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Advertiesment
हमें फॉलो करें जब एक ही होटल में डिनर करने पहुंचे अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा, जानिए फिर क्या हुआ
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम कई एक्टर्स से जुड़ चुका है। एक वक्त था जब प्रियंका चोपड़ा का नाम अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा था। कहा जाता है कि अपनी फिल्म ऐतराज की शूटिंग के दौरान ये जोड़ी एक-दूसरे के बहुत करीब आ गई थी। वहीं फिल्म में भी इस जोड़ी की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। 
 
webdunia
लेकिन बाद में अक्षय और प्रियंका अलग गए थे। दूरियां आईं की इस जोड़ी ने कभी साथ में काम नहीं किया। प्रियंका अब अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी रचा चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका और अक्षय को एक ही होटल में स्पॉट किया गया, जहां अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल के साथ पहुंचे थे। वहीं प्रियंका यहां अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंची थीं।
 
webdunia
रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के सोहो हाउस रेस्टोरेंट में ये नजर आए है। हालांकि दोनों के बीच अंदर कैसी भी और कोई बात नहीं हुई। दोनों वूमेंस डे के दिन यहां पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका रात को 9:10 बजे के आसपास पहुंची थी। इसके बाद वो करीब रात साढ़े 11:30 बजे यहां से निकल गईं। वहीं अक्षय़ रात को करीब 9.20 पर रेस्टोरेंट में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और फिर करीब 11:45 बजे तक अपना डिनर खत्म करके वहां से चले गए। 
खबरों की मानें तो जैसे ही अक्षय कुमार होटल में दाखिल हुए और उन्हें पता लगा कि प्रियंका भी वहीं हैं, तो उन्होंने ने होटल के मैनेजर को अपने लिए एक कोने की सीट देने के लिए कहा। अक्षय नहीं चाहते थे कि उनकी टेबल प्रियंका की टेबल के बिल्कुल पास रहे। ऐसे में अक्षय के साथ साथ ट्विंकल भी कोई ऐसा ऑकवर्ड मूमेंट नहीं चाहती थी। प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ने साथ में ऐतराज, वक्त, अंदाज और मुझसे शादी करोगी जैसी कई फिल्मों में साथ में काम किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख की लाड़ली बेटी सुहाना खान ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल