Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार ने खरीदा नया घर, गोवा और मॉरीशस में भी हैं घर

Advertiesment
हमें फॉलो करें अक्षय कुमार ने खरीदा नया घर, गोवा और मॉरीशस में भी हैं घर
, मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (15:22 IST)
अक्षय कुमार मेहनत से पैसा कमाते हैं और ‍दिमाग लगाकर इनवेस्ट करते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने मुंबई में खार स्थित एक बिल्डिंग में घर खरीदा है जिसकी कीमत 7.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
 
1878 स्क्वैयर फीट में यह घर फैला है। जॉय लीजेंड नामक बिल्डिंग में 19वें माले पर यह स्थित है। बताया जा रहा है कि इसमें 4 बेडरूम हैं। साथ ही 4 कार के लिए पार्किंग भी मिली है। 
 
सूत्रों का कहना है कि अक्षय ने यह घर इनवेस्टमेंट के लिहाज से खरीदा है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है। 
 
गौरतलब है कि अक्षय का मुंबई में पहले से ही घर है। साथ ही मॉरीशस और गोवा में भी उनके घर हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिल्पा शेट्टी को 15 साल पुराने किस के मामले में मिली राहत