अक्षय कुमार की बेटी नितारा को पालतू कुत्ते ने काटा, लगवाने पड़े 4 इंजेक्शन
ट्विंकल खन्ना ने पालतू कुत्ते फ्रेडी और उसके प्रति अपनी बेटी नितारा के लगाव के बारे में बात की
Publish Date: Mon, 29 Jan 2024 (17:44 IST)
Updated Date: Mon, 29 Jan 2024 (17:45 IST)
Akshay's daughter bitten by dog: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है। ट्विंकल अब फिल्मों से दूर अपने परिवार और बच्चों को पूरा समय देती हैं। हालांकि इसके साथ ही वह एक राइटर भी बन चुकी हैं। ट्विंकल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने बताया कि उनकी बेटी नितारा के दोनों हाथों में उन्हीं के पालतू कुत्ते ने काट लिया था। ट्विंकल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने हालिया कॉलम में अपने चचेरे भाई के पालतू कुत्ते फ्रेडी और उसके प्रति अपनी बेटी नितारा के लगाव के बारे में बात की।
ट्विंकल ने बताया कि क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान उनकी बेटी को पालतू कुत्ते ने दोनों हाथों पर काट लिया था। नितारा ने रेबीज के तीन और टिटनेस का एक इंजेक्शन लगवाने के बाद भी अपने पालतू कुत्ते का बचाव किया और इसे एक दुर्घटना बताया।
ट्विंकल खन्ना ने कहा, इस क्रिसमस पर, किसी ने गलती से बच्चों (आरव और नितारा) के सामने चिकन की एक प्लेट रख दी, जबकि फ्रेडी आसपास था। वह प्लेट पर कूद पड़ा और टुकड़ों को निगलने लगा। मेरी 11 साल की बेटी चिकन पकड़े हुए थी, तभी फ्रेडी ने उस टुकड़े को मुंह से खींचने की कोशिश की और इसी दौरान नितारा के दोनों हाथों में काट लिया।
ट्विंकल ने कुत्ते द्वारा काटे जाने पर नितारा के रिएक्शन को भी बयां किया। उन्होंने कहा, रेबीज के तीन इंजेक्शन और बाद में टिटनेस का एक शॉट, इसके बावजूद उसने कहा कि उसे फ्रेडी से कोई शिकायत नहीं है, ये एक दुर्घटना थी। उसका इरादा मुझे काटने का नहीं था, और जब तक फ्रेडी ठीक है, तब तक कोई फर्क नहीं पड़ता।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें