Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन‍ सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन‍ सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
, गुरुवार, 3 मार्च 2022 (11:04 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में अक्षय कुमार महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

 
बीते दिनों घोषणा की गई थी कि 'पृथ्वीराज' 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट बदल गई है। ये फिल्म 10 जून से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।
 
अक्षय कुमार ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भव्य गाथा 3 जून को हिन्दी, तमिल और तेलुगु में बड़े पर्दे पर जल्द ही आ रही है।'
 
फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज, मानुषी छिल्लर संयोगिता, सोनू सूद चंद वरदाई और संजय दत्त काका कान्हा के किरदार में नजर आने वाले हैं।
 
यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'पृथ्वीराज' का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। यह फिल्म शक्तिशाली सम्राट पृथ्वीराज चौहन के जीवन तथा उनके साहस, पराक्रम और प्रताप पर आधारित है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणदीप हुड्डा अस्पताल में भर्ती, घुटने का हुआ ऑपरेशन