Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार की 'राम सेतु' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पांचवें दिन आया उछाल

Advertiesment
akshay kumar
दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कमुार की फिल्म 'राम सेतु' को छुट्टियों का कोई फायदा नहीं हुआ है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन गिरता ही जा रहा है। हालांकि शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखने को मिला।

 
'राम सेतु' ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने दूसरे दिन 11.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन इसके कलेक्शन में और भी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने महज 8.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं चौथे दिन राम सेतु का कलेक्शन 6.05 करोड़ ही हुआ। 
 
webdunia
अब फिल्म ने पांचवे दिन यानी शनिवार को 7.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पांचवें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थोड़ा बेहतर हुआ है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 48.75 करोड़ रुपये हो गया है। 
 
'राम सेतु' का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा को लेकर बनाई गई राम सेतु एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो साबित करता है कि राम सेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम ने करवाया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बॉस 16 : कैप्टन बनने के लिए गौतम विज ने कुर्बान किया राशन, भड़के घरवाले