Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय और परिणीति : 'केसरी' में बन गई जोड़ी

Advertiesment
हमें फॉलो करें अक्षय और परिणीति : 'केसरी' में बन गई जोड़ी
अक्षय कुमार इन दिनों हर फिल्म में ऐसी हीरोइनों के साथ काम कर रहे हैं जिनके साथ उन्होंने पहले कभी काम नहीं किया। जहां जॉली एलएलबी 2 में वे हुमा कुरैशी के साथ नजर आए तो टॉयलेट: एक प्रेम कथा में भूमि पेडनेकर के साथ। आगामी फिल्म 'पैडमैन' में वे राधिका आप्टे के साथ नजर आएंगे। 
 
अक्षय इस समय 'केसरी' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग शुरू हो गई है, लेकिन हीरोइन का अता-पता नहीं है। आखिरकार फिल्म के निर्माता करण जौहर ने इस रहस्य पर से परदा हटाया। 
 

 
करण ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म में परिणीति चोपड़ा हीरोइन होंगी। पहली बार अक्षय और परिणीति की जोड़ी नजर आएगी। गोलमाल अगेन की सफलता के बाद परिणीति को एक बार फिर फिल्में मिलने लगी हैं। 
 
'केसरी' फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। कुछ दिन पहले इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार का लुक भी रिलीज हुआ था। 
 
होली 2019 पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिन्हा कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणवीर-दीपिका ने गोआ में खरीदा बंगला!