Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' का एक्शन देख दर्शक रह जाएंगे चकित

हमें फॉलो करें अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' का एक्शन देख दर्शक रह जाएंगे चकित
, बुधवार, 22 जनवरी 2020 (12:16 IST)
2019 अक्षय कुमार के करियर का सबसे बेहतरीन वर्ष रहा है और 2020 में भी उनकी कई उम्दा फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिसमें से एक सूर्यवंशी है जिसे हिट पर हिट फिल्म बनाने वाले रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं। अक्षय और रोहित पहली बार साथ काम कर रहे हैं और यह कॉम्बिनेशन बॉक्स ऑफिस पर गजब ढा सकता है। 
 
अक्षय कुमार इसमें डीसीपी वीर सूर्यवंशी की भूमिका में हैं और उनके किरदार की झलक रोहित शेट्टी की आखिरी रिलीज फिल्म 'सिम्बा' में नजर आई थी जिसे देख लोग रोमांचित हो गए थे। 

webdunia
 
सूर्यवंशी को बेहतरीन बनाने में रोहित कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि इस फिल्म से न केवल बॉलीवुड को बल्कि आम दर्शकों को भी काफी अपेक्षा है जिसके लिए रोहित मसाला फिल्म बनाते हैं। 
 
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार फिल्म का एक्शन इसका यूएसपी है। रोहित और अक्षय दोनों को एक्शन कितना पसंद है ये बात सभी जानते हैं। अक्षय बेहद फुर्तीले हैं और अपने स्टंट्स करना खुद पसंद करते हैं। दूसरी ओर रोहित भी अपनी फिल्मों के लिए नए स्टंट्स डिजाइन करते हैं। 

webdunia

 
फिल्म में एक्शन का स्केल बहुत ऊंचा है और एक्शन सीन्स को देख दर्शक चकित रह जाएंगे, ऐसा सूत्र का कहना है। सूत्र के मुताबिक फिल्म के प्रोमो में ही इसकी झलक देखने को मिलेगी और इसके बाद ही दर्शक फिल्म देखने का मन बना लेंगे। फिल्म का प्रोमो अगले महीने रिलीज हो सकता है। 
 
रोहित-अक्षय की इस फिल्म में कैटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर और अभिमन्यु सिंह के भी महत्वपूर्ण रोल हैं। इसके अलावा अजय देवगन 'सिंघम' के रूप में और रणवीर सिंह 'सिम्बा' के रूप में भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस वर्ष 27 मार्च को रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सैफ अली खान पर भड़कीं कंगना रनौट, 'भारत’ था ही नहीं तो ‘महाभारत’ क्या था?