Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्मों से वक्त निकाल मां के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए अक्षय कुमार, शेयर किया वीडियो

हमें फॉलो करें फिल्मों से वक्त निकाल मां के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए अक्षय कुमार, शेयर किया वीडियो
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर में से एक है। वह साल में 4 से 5 फिल्में करते हैं। इतना बिजी होने के बाद भी अक्षय अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए समय निकाल लेते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
इस वीडियो में अक्षय लंदन की सड़को पर दिख रहे हैं। साथ ही उनके साथ उनकी मां है जो व्हीलचेयर पर बैठी हुई हैं। अक्षय अपनी मां के साथ घूमते हुए दिख रहे हैं और वो उनका ख्याल रख रहे हैं।
अक्षय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मां के साथ लंदन में कुछ टाइम स्पेंड कर रहा हूं। चाहे हम अपनी लाइफ में कितना भी बिजी हों, या आप कितने भी ग्रो कर रहे हों, ये मत भूलें कि उनकी भी उम्र बढ़ रही है। तो उनके साथ जितना हो सके उतना टाइम स्पेंड करो।
 
webdunia
अक्षय कुमार इस वीडियो के शेयर करके शायद फैंस को मैसेज दे रहे हैं कि वे अपने माता-पिता के साथ समय गुजारें। इस वीडियो को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं और सब उनकी इस बात पर तारीफ भी कर रहे हैं।

webdunia
एक यूजर अक्षय के इस वीडियो पर कमेंट् किया, 'आप पर गर्व है।' वहीं दूसरे ने लिखा कि 'लव यू सर'। वही किसी ने लिखा, 'मां का दुलारा बेटा।' 
 
अक्षय कुमार दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स की फोर्ब्स की सूची में 467 करोड़ रुपए की कमाई के साथ चौथे पायदान पर है। उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस अच्छा बिजनेस कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की 'खाली पीली' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म