Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक बार फिर राजनीति में वापसी करेंगे संजय दत्त, महाराष्ट्र के मंत्री ने किया दावा

हमें फॉलो करें एक बार फिर राजनीति में वापसी करेंगे संजय दत्त, महाराष्ट्र के मंत्री ने किया दावा
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त लगभग 10 साल बाद एक बार फिर राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। महाराष्ट्र के एक मंत्री ने यह जानकारी दी है। महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने इस बात का दावा किया है कि संजय दत्त राष्ट्रीय समाज पार्टी (आरएसपी) के साथ जुड़ेंगे।


महादेव जानकर ने बताया कि संजय दत्त 25 सितंबर को उनकी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। आरएसपी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी पार्टी है। 
 
webdunia
आरएसपी की वर्षगांठ पर संजय दत्त ने एक वीडियो जारी कर महादेव जानकर और उनकी पार्टी को बधाई दी है। वीडियो में संजय दत्त ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं राष्ट्रीय समाज पार्टी को बहुत बधाई और सफलता की शुभकामनाएं देता हूं। पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री महादेव जानकर मेरे मित्र हैं।
संजय दत्त के पिता सुनील दत्त कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता थे। कुछ महीने पहले संजय अपनी बहन और कांग्रेस प्रत्याशी प्रिया दत्त के लिए मुंबई में चुनाव प्रचार करते दिखाई दिए थे।
 
संजय दत्त 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से लोकसभा उम्मीदवार थे, लेकिन अदालत द्वारा शस्त्र अधिनियम के तहत उनकी सजा को निलंबित करने से इनकार करने के बाद वह पीछे हट गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या इलियाना डिक्रूज का बॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन से हो गया है ब्रेकअप?