Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी'

हमें फॉलो करें फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी'
, शनिवार, 25 सितम्बर 2021 (17:51 IST)
कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद देश के कई राज्यों में सिनेमाघर दोबारा खुल चुके हैं। कई बिग बजट फिल्में भी एक बार फिर ओटीटी का रास्ता छोड़कर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। वहीं कई फिल्मों को पर्दे पर देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
इन्हीं में से एक फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा 'सूर्यवंशी' भी है। 'सूर्यवंशी' बीते साल से ही रिलीज का इंतजार कर रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई बार खबरें सामने आई, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से यह रिलीज नहीं हो पाई। 
 
बीते कई दिनों से खबरें आ रही थी कि रोहित शेट्टी अपनी इस कॉप ड्रामा फिल्म को सिनेमाघर में ही रिलीज करना चाहते हैं। वहीं अब महाराष्ट्र में सिनेमाघर दोबारा खुलने का आदेश आने के बाद रोहित ने यह साफ कर दिया है कि 'सूर्यवंशी' इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करेगी।
 
इस बात की जानकारी रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारे माननीय मुख्यमंत्री, श्री उद्धव ठाकरे को धन्यवाद, 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को फिर से खोलने के लिए। 
और अंत में!!! हम कह सकते हैं, इस दिवाली…आ रही है पुलिस...
 
वहीं अक्षय कुमार ने भी एक तस्वीर शेयर करते हुए महाराष्ट्र में सिनेमाघर खोलने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा, इतने सारे परिवार आज उद्धव ठाकरे को धन्यवाद दे रहे होंगे। महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमा हॉल फिर से खोलने की अनुमति देने के लिए आभारी हूं। अब किसी के रोके न रुकेगी - आ रही है पुलिस। सूर्यवंशी दिवाली2021।
 
बता दें कि सूर्यवंशी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। साथ में रणवीर सिंह 'सिम्बा' और अजय देवगन 'सिंघम' के रूप में फिल्म में नजर आएंगे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर, कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन