Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुश्किल वक्त में सुनील शेट्टी ने निभाई थी दोस्ती, जैकी श्रॉफ को दिया था अपना घर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Suniel Shetty
, शनिवार, 25 सितम्बर 2021 (15:23 IST)
'कौन बनेगा करोड़पति' में शानदार शुक्रवार एपिसोड़ में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ गेस्ट बनकर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने कई पुराने किस्सों को साझा किया। इस दौरान सुनील शेट्टी ने बताया कि उनकी और जैकी श्रॉफ की दोस्ती 45 साल पुरानी है।

 
सुनील शेट्टी ने कहा, मैं जैकी दादा को 50 सालों से जानता हूं और पिछले 45 सालों से हम दोस्त है। हम लोग के मुंबई में तीन स्पॉट थे। जो लड़के कुछ करते नहीं थे वह खुद को शो ऑफ करने लिए उस प्वाइंट पर जाया करते थे। वही पर मेरी दादा से पहली बार मुलाकात हुई थी। उसके बाद हमारी दोस्ती हो गई। 
 
अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने एक किस्सा भी साझा किया, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया। जैकी श्रॉफ ने बताया कि जब उनके पिता को पेनिसिलिन का रिएक्शन हुआ था तो उस दौरान उनके हाथों से चमड़ी निकल रही थी। एक छोटा सा रूम में और उसमें कई लोग थे तो मैं पिता को संभाल नहीं पा रहा था। उस दौरान सुनील शेट्टी ने मुझे अपना घर देकर कहा पिता को यहां रखो, कुछ दिनों के लिए मेरे पिता सुनील शेट्टी के घर पर ही रहे थे।
 
वहीं सुनील शेट्टी ने बताया कि जब वो मात्र 10 वर्ष के थे तबसे ही वो जैकी श्रॉफ को फॉलो करते थे। उस दौरान जैकी दा की उम्र 13-14 साल की थी। वो हमेशा से हमारे लिए हीरो रहे हैं। सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्होंने जैकी श्रॉफ का एक इंटरव्यू पढ़ा था जिसमें उन्होंने बताया था कि वो एक रूम की खोली में रहते थे, मां खांसती भी थी तो पता चल जाता था। जब बड़े घर में शिफ्ट हुए तो पता नहीं चला मां का निधन कब हो गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एनजीओ ने अमिताभ बच्चन से किया पान मसाला एड से हटने का आग्रह, बोले- युवाओं को दूर रखने में मदद मिलेगी