Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सामने आया अक्षय कुमार का 'हाउसफुल 4' का लुक, बाहुबली अवतार

Advertiesment
हमें फॉलो करें अक्षय कुमार
इस समय हाउसफुल 4 की चर्चा है। निर्देशक साजिद खान ने फिल्म छोड़ दी है क्योंकि कुछ महिलाओं ने उन पर गंदे व्यवहार के आरोप लगाए हैं। नए निर्देशक की एंट्री हो चुकी है। नाना पाटेकर बाहर हो चुके हैं। तमाम बुरी खबरों के बीच अक्षय कुमार का लुक सामने आया है। 
 
यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है। अक्षय कुमार डबल रोल में हैं। उनका एक किरदार बाहुबली के जमाने का है और इसी किरदार का लुक सामने आया है। 
 
अक्षय कुमार गंजे हैं और रौबदार मूंछ में योद्धा लग रहे हैं। यह राजा-महाराजाओं के युग वाला लुक है जिसमें अक्षय बेहद गंभीर लग रहे हैं, लेकिन जंच रहे हैं। 
 
अगले वर्ष दिवाली पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सेनन और पूजा हेगड़े भी हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिल्पा शेट्टी का 6 साल का बेटा है मार्शल आर्ट्स चैंपियन, देखिए फोटो