suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' 3डी में होगी रिलीज

Advertiesment
bell bottom
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बेल बॉटम' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होगी। सिनेमाघर में रिलीज होने के कुछ समय बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग किया जाएगा।

 
इस फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आ रही है कि 'बेल बॉटम' 3डी में रिलीज करने की योजना बन रही है। वही अब इसपर आधिकारिक मोहर लग गई है। अक्षय कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, '19 अगस्त को पूरे फील के साथ थ्रिल एक्सपीरियंस करना। बेल बॉटम 3D में भी आ रही है।'
 
मेकर्स का कहना है कि जब दर्शक थिएटर्स में फिल्म को 3D में देखेंगे तो उनका उत्साह लेवल काफी बढ़ जाएगा। दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करवाने के लिए निर्माता फिल्म के विजुएल, साउंड इफेक्ट्स और बैक ग्राउंड स्कोर को डॉलबाई साउंड में 3डी वर्जन के हिसाब से तैयार किया है।
 
बता दें कि फिल्म 'बेल बॉटम' 80 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, जिसमें अक्षय रेट्रो लुक में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है। फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा और परवेज शेख ने लिखी है। इस फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिषा अडवाणी, मधु भोजवाणी और निखिल अडवाणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
 
अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, वाणी कपूर और आदिल हुसैन जैसे कलाकारों को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जाह्नवी कपूर ने बताया अपना ड्रीम वेडिंग प्लान, होने वाले पति को लेकर कही यह बात