Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 (14:39 IST)
Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 (14:42 IST)
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे सितारे मौजूद है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन करते हुए साल 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी।
'हाउसफुल 5' ने पहले दिन 24.35 करोड़ रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। अब फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन जबरदस्त इजाफा देखने को मिला।
फिल्म ने दूसरे दिन 32.38 करोड़ रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इसी के साथ दो दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 56.73 करोड़ रुपए हो गया है। रविवार को 'हाउसफुल 5' के कलेक्शन में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
बता दें कि 'हाउसफुल 5' एक क्रूज पर सेट कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान, समेत कई कलाकार है। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है।
WD Entertainment Desk
Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 (14:39 IST)
Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 (14:42 IST)