Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 (12:09 IST)
Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 (12:13 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। सोनाली बेंद्रे का नाम कई लोगों से साथ जुड़ा। बाद में उन्होंने डायरेक्टर गोल्डी बहल संग शादी रचा ली। एक वक्त एक्ट्रेस का नाम महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के साथ भी जुड़ा था।
हाल ही में राज ठाकरे संग सोनाली बेंद्रे का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया किया गया कि सालों पहले सोनाली राज का क्रश थीं। 90 के दशक में दोनों एक-दूसरे से सीक्रेटली प्यार करते थे। अब एक्ट्रेस ने वायरल वीडियो और दावे पर प्रतिक्रिया दी है।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए सोनाली ने कहा, 'क्या वो वाकई मुझे... मुझे तो शक है।' वायरल क्लिप पर वह बोलीं, 'मैं अपनी बहन से बात कर रही थी, जो वहीं पर खड़ी थी।' मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि जब लोग इस तरह की बातें करते हैं तो यह अच्छा नहीं लगता। इसमें परिवार शामिल हैं और लोग भी इसमें शामिल हैं।
सोनाली बेंद्रे ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच संबंध दशकों पुराना है। एक्ट्रेस ने कहा, मेरे जीजा एक क्रिकेटर हैं और वह राज के कजिन बहन के पति के साथ क्रिकेट खेलते थे। वो हमेशा साथ खेलते थे। दूसरी बात ये कि मेरी बहन की सास, HoD थीं, जो हमें रुइया कॉलेज में इंग्लिश लिट्रेचर पढ़ाती थीं, जहां से उन्होंने पढ़ाई की है। ऐसे में सभी एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
सोनाली ने कहा, राज की पत्नी शर्मिला और राज की सास और मेरी मासी, सबसे अच्छी दोस्त थीं। शर्मिला की मां ने मुझे 10 दिनों तक अपने पास रखा था क्योंकि आप जानते हैं कि वो मेरी मां की छोटी बहन हैं। मेरी मासी हैं। मैं राज को इससे ज्यादा नहीं जानती हूं क्योंकि महाराष्ट्र केवल दो साल में एक बार गर्मी की छुट्टियों में आती थीं।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें