Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, 1 करोड़ करेंगे दान

हमें फॉलो करें बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, 1 करोड़ करेंगे दान
, बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (12:23 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जो जरूरत पड़ने पर हमेशा ही लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 2 करोड़ रुपए दान किए, तो वहीं अब वह बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।

अक्षय कुमार ने बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ दान किए हैं। वह छठ पूजा के मौके पर 25 बाढ़ पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए देंगे।

webdunia
अक्षय कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा हमें यह एहसास कराती है कि उसके आगे हम सब कुछ भी नहीं हैं। जिससे जो मदद हो वह करनी चाहिए। जो लोग अपना सबकुछ गंवा चुके हैं उनकी मदद करने से बड़ा और कुछ हो ही नहीं सकता। इस मदद के जरिए वे लोग अपनी जिंदगी दोबारा शुरू कर सकते हैं।
 
बता दें बिहार के 14 जिलों में आई भीषण बाढ़ से प्रदेश के 80 लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। लोग कई दिनों तक अपने घरों के अंदर बंद रहने को मजबूर हो गए और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार इस बाढ़ में 127 लोगों से ज्यादा की मौत हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भंसाली के साथ मिलकर एक बार फिर तहलका मचाएंगे रणवीर सिंह, बैजू बावरा में निभा सकते हैं लीड रोल