Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उजड़ा चमन की कहानी

हमें फॉलो करें उजड़ा चमन की कहानी
, बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (06:45 IST)
निर्माता : कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक 
निर्देशक : अभिषेक पाठक 
कलाकार : सनी सिंह, मानवी गागरू, सौरभ शुक्ला, अतुल कुमार, करिश्मा शर्मा, ऐश्वर्या सखूजा, शरीब हाशमी 
रिलीज डेट : 1 नवम्बर 2019 
 
उजड़ा चमन कहानी है 30 वर्ष के चमन कोहली की। चमन दो गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। पहली तो ये कि बेचारे के कम उम्र में ही बाल झड़ गए हैं जिससे वह अधिक उम्र का नजर आने लगा है। लोग उजड़ा चमन कह कर चिढ़ाने लगे हैं। 
 
दूसरी समस्या ये कि 'उजड़ा चमन' होने के कारण चमन की शादी नहीं हो पा रही है। आखिर किसी 'टकलू' को कोई लड़की कैसे पसंद कर सकती है? 
 
चमन 30 का हो चला है और दिन पर दिन उसकी शादी की संभावना कम होती जा रही है। इससे उसके माता-पिता भी परेशान है। यह परेशानी तब और बढ़ जाती है जब एक ज्योतिष कह देता है कि यदि 31 का होने के पहले चमन की शादी नहीं हुई तो वह आजन्म कुंआरा ही रहेगा। 
 
यह बात सुन चमन की जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। चमन सिर पर बाल उगाने के उपाय खोजने लगता है। क्या होगा चमन का? यह फिल्म में कॉमेडी के साथ दिखाया गया है।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बॉस की अब तक की हॉट फीमेल Contestants