Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हाउसफुल 4 की कहानी

हमें फॉलो करें हाउसफुल 4 की कहानी
, बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (06:45 IST)
निर्माता : फॉक्स स्टार स्टूडियोज़, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट 
निर्देशक : फरहाद सामजी 
संगीत : सोहेल सेन 
कलाकार : अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनॉन, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा, चंकी पांडे, राणा दग्गुबाती, रंजीत, बोमन ईरानी, जॉनी लीवर, परेश रावल, राजपाल यादव, नवाजुद्दीन सिद्दीकी 
रिलीज डेट : 25 अक्टोबर 2019 
 
दिवाली के त्योहार पर लोग हल्की-फुल्की और हंसी-मजाक से भरपूर फिल्म देखना पसंद करते हैं और शायद उन्हें इस दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म 'हाउसफुल' सीरिज की चौथी फिल्म पसंद आ जाए जिसका ट्रेलर तो खूब पसंद किया गया है। 

webdunia

 
इस फिल्म की कहानी बताने से पहले बात करते हैं हाउसफुल सीरिज की। पहली हाउसफुल 2010 में आई थी और पसंद की गई थी। सीक्वल का दौर चल रहा था तो दूसरी हाउसफुल दो साल में ही बना कर 2012 में रिलीज कर दी गई। यह फिल्म भी हिट रही। 2016 में हाउसफुल सीरिज का तीसरा भाग सामने आया जिसमें लोगों को ज्यादा मजा नहीं आया। 

webdunia

 
सारी हाउसफुल फिल्मों में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख कॉमन रहे। बोमन ईरानी और चंकी पांडे भी नजर आए। कहानी बदलती रही तो कुछ किरदार हर बार दिखे। 

webdunia

 
हाउसफुल 4 में पुनर्जन्म और कन्फ्यूजन का तड़का लगाया गया है। कहानी 600 वर्षों में फैली हुई है। एक 1419 के जमाने की कहानी है और दूसरी 2019 की। 

webdunia

 
1419 में सितमगढ़ में तीन जोड़े एक-दूसरे की मोहब्बत में खोए हुए रहते हैं, लेकिन जमाने को यह बात पसंद नहीं आती। षड्यंत्र रचा जाता है और इनको अलग-अलग कर दिया जाता है। 

webdunia

 
अब कहानी शिफ्ट होती है 2019 में। लंदन में तीनों लड़कों और तीनों लड़कियों का फिर से जन्म होता है। फिर वे प्यार में पड़ जाते हैं, पर इसमें पेंच है। 

webdunia

 
इस बार अदला-बदली हो जाती है। यानी कि जो लड़का 1419 में जिस लड़की से प्यार कर रहा था वो 2019 में दूसरी लड़की को दिल दे बैठता है और इस तरह से सभी जोड़ियों में गड़बड़ हो जाती है। 

webdunia

 
भाग्य को शायद ये मंजूर नहीं था। किस्मत तीनों को फिर से सितमगढ़ ले जाती है। यहां आकर उन्हें पता चलता है कि पार्टनर्स बदल गए हैं। अब ये उलझी कड़ी किस तरह सुलझती है, कैसे पुरानी बातें उन्हें याद आती हैं, ये फिल्म में हंसी और ठहाकों के साथ दिखाया गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिर विवादों में आई ‘कबीर सिंह’, डायरेक्टर ने कहा- ‘मेरी फिल्म हत्या का समर्थन नहीं करती’

क्या आप हाउसफुल 4 देखना पसंद करेंगे?