Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Ganesh Acharya को जन्मदिन पर Akshay Kumar ने दिया खास गिफ्ट, 3600 डांसर्स को देंगे महीने भर का राशन

हमें फॉलो करें Ganesh Acharya को जन्मदिन पर Akshay Kumar ने दिया खास गिफ्ट, 3600 डांसर्स को देंगे महीने भर का राशन
, बुधवार, 26 मई 2021 (11:25 IST)
कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में हाहाकार मचाया हुआ है। इस महामारी की वजह से कई लोगों के सामने एक बार फिर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोग भी बेरोजगार हो गए हैं। वहीं कई सितारें इस मुश्‍किल घड़ी में मदद की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। 

 
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। वहीं अब अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य फाउंडेशन के 3600 डांसर्स के लिए महीने भर के राशन का इंतजाम किया है। इस बात की जानकारी गणेश आचार्य ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है।  
 
खबरों के अनुसार कोरियोग्राफर गणेश ने बताया कि अक्षय ने उनके 50वें जन्मदिन पर उनसे पूछा कि वह उन्हें क्या गिफ्ट दे सकते हैं। इसके बाद गणेश ने अक्षय से इंडस्ट्री के 1600 जूनियर डांसर और 2000 बैकग्राउंड डांसर्स की मदद करने का अनुरोध किया था। 
 
अक्षय ने गणेश के इस अनुरोध को तुरंत स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि अक्षय ने डांसर्स को दो विकल्प दिए कि या तो वे अपने खातों में महीने भर की रकम ले सकते है या चार लोगों के परिवार के लिए जरूरत का राशन ले सकते थे।
 
webdunia
गणेश आचार्य ने बताया कि उनकी पत्नी गणेश आचार्य फाउंडेशन के जरिए इस गतिविधि से जुड़ी हुई है। वह व्यक्तिगत रूप से पैकिंग और वितरण की देखरेख कर रही हैं, जो सभी स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। जो डांसर्स और कोरियोग्राफर उनके यहां रजिस्टर्ड हैं वे या तो अपनी जरूरतों के लिए पैसे ले सकते हैं या फिर परिवार के लिए एक महीने का राशन किट ले सकते हैं। 
 
यह पहली बार नहीं हैं जब अक्षय कुमार मदद के लिए आगे आए हैं। इससे पहले वह गौतम गंभीर के फाउंडेशन में 1 करोड़ रुपए का योगदान दे चुके है। उन्होंने कोरोना पीड़ितों के लिए अपनी पत्नी के साथ मिलकर हजारों ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का भी इंतजाम किया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी लियोनी का एडिक्शन है यह वाइब्रेटर Gadget, रह नहीं सकी इसके ‍बिना