Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एक-दो नहीं... पांच बार अक्षय की जगह ली वरुण ने

Advertiesment
वरुण धवन
उभरते हुए सितारे वरुण धवन ने एक-दो नहीं बल्कि पूरे पांच बार अक्षय कुमार की जगह ले ली है। कुछ दिनों पहले 'मैरी कॉम' और 'सरबजीत' जैसी फिल्म बनाने वाले उमंग कुमार ने अक्षय कुमार को एक फिल्म ऑफर की, जिसमें उन्हें पांच भूमिकाएं निभानी थी। अक्षय ने फिल्म इसलिए फिल्म को ठुकरा दिया क्योंकि वे एक ही फिल्म में पांच रोल निभाने का जोखिम नहीं लेना चाहते थे। 
बाद में यह स्क्रिप्ट उमंग ने वरुण धवन को दिखाई जिन्हें यह बेहद पसंद आई। वे तुरंत इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गए। वरुण जानते हैं कि एक ही फिल्म में पांच किरदार निभाना आसान नहीं है, लेकिन वे इस चुनौती के लिए तैयार हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉक्स ऑफिस... शिवाय आगे निकल सकती है ऐ दिल है मुश्किल से