Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने जंगल में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, देखिए तस्वीरें

हमें फॉलो करें रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने जंगल में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, देखिए तस्वीरें
, शनिवार, 1 जनवरी 2022 (12:46 IST)
बॉलीवुड के लवली कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीते दिनों ही अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया है। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए भी नजर आते हैं। रणबीर और आलिया न्यू ईयर भी साथ में ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीते दिनों यह कपल नए साल का जश्न मनाने के लिए मुंबई से रवाना हुआ था।

 
न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जंगल सफारी को चुना है। दोनों ने शहर से दूर जंगल में साल 2022 का स्वागत किया। आलिया भट्ट ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है।
 
एक तस्वीर में आलिया भट्ट खुद नजर आ रही हैं। उनके पीछे जंगल दिखाई दे रहा है। दूसरी तस्वीर रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में शेर-शेरनी नजर आ रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, 2022 को कुछ हकुना मटाटा ऊर्जा देना... सुरक्षित रहे... मुस्कुराएं... सरल रहें और अधिक प्यार करे। नया साल मुबारक हो।
 
बता दें कि बीते साल भी आलिया और रणबीर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने राजस्थान के रणथंभौर पहुंचे थे। बीते काफी समय से दोनों की शादी की खबरें भी सुर्खियों में हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा आलिया 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दिखेंगी। वहीं रणबीर के पास भी कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Happy Birthday : इस वजह से अपने पति की फिल्मों में काम नहीं करती विद्या बालन