khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BAFTA Awards में आलिया भट्ट का शानदार डेब्यू, विदेशी धरती पर हिंदी में स्पीच देकर जीता दिल

Advertiesment
Alia Bhatt BAFTA 2026
ब्रिटेन का ऑस्कर कहे जाने वाले बाफ्ट अवॉर्ड्स का 79वां संस्करण लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में आयोजित किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में दुनियाभर के सितारों ने शिरकत की। दुनियाभर की फिल्मों और टीवी सीरीज को अलग-अलग कैटेगरी के पुरस्कारों से नवाजा गया। 
 
वहीं भारत की नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। मेट गाला और कान के बाद, आलिया ने बाफ्टा में अपना शानदार डेब्यू किया। लिया भट्ट इस प्रतिष्ठित समारोह में 'बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज' कैटेगरी के लिए प्रजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। 
 
जैसे ही आलिया मंच पर आईं, उन्होंने अपनी स्पीच की शुरुआत पूरी गरिमा के साथ "नमस्कार" कहकर की। इसके बाद उन्होंने जो कहा, उसने विदेशी दर्शकों को भी हैरान कर दिया। विदेशी धरती पर आलिया ने हिंदी में अपनी बात शुरू करते हुए कहा, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है। 
जब हॉल में मौजूद कुछ लोग हैरान दिखे, तो आलिया ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अभी सबटाइटल की तलाश न करें। मैं केवल हिंदी में यह कह रही थी कि अगला पुरस्कार उस फिल्म के लिए है जो अंग्रेजी भाषा में नहीं है।'फिल्में भले ही अनगिनत आवाजों में बात करती हों, लेकिन हम हमेशा 'सिनेमा की भाषा' का जश्न मनाते हैं, जिसे हम सभी बखूबी समझते हैं।

मैरिलन मुनरो से प्रेरित 'सिल्वर लुक' ने खींची सुर्खियां

बाफ्टा में आलिया भट्ट का लुक चर्चा का विषय रहा। उन्होंने लग्जरी ब्रांड Gucci का कस्टम सिल्वर सिक्विन गाउन पहना था। यह लुक आइकॉनिक हॉलीवुड स्टार मैरिलन मुनरो के क्लासिक स्टाइल से प्रेरित बताया जा रहा है। बैकलेस डिजाइन और हॉल्टर-नेक के साथ शिमरी सिल्वर फिटेड गाउन में आलिया बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। 
 
कंधों पर लपेटा गया सफेद फरी स्टोल और डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स आलिया के लुक में चार चांद लगा रहा था। उन्होंने सिग्नेचर 'नो-मेकअप' ग्लो और खुले बालों के साथ इस लुक को क्लासिक टच दिया।
 

भारतीय सिनेमा की एक और बड़ी जीत

आलिया ही भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर रही थीं। फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित मणिपुरी भाषा की फिल्म 'बूंग' (Boong) ने बाफ्टा 2026 में 'बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म' का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फिल्म की डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी ने अपनी स्पीच में मणिपुर में शांति की प्रार्थना करते हुए इस जीत को अपने गृह राज्य को समर्पित किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BAFTA Awards 2026: 'One Battle After Another' का दबदबा, 6 अवॉर्ड किए अपने नाम, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट