Publish Date: Thu, 23 Nov 2023 (15:51 IST)
Updated Date: Thu, 23 Nov 2023 (15:53 IST)
Alia Bhatt Latest Photos: आलिया भट्ट इंडस्ट्री की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में स एक हैं। हाल ही में आलिया को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। वहीं मां बनने के बाद आलिया का स्टाइल भी भी काफी बोल्ड हो गया है। हाल ही में आलिया ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
तस्वीरों में आलिया मरून कलर का डीप नेकलाइन मिनी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस डीपनेक ड्रेस में आलिया काफी बोल्ड लग रही हैं।
जंपसूट स्टाइल के इस आउटफिट में फ्रंट और बैक पर डीप प्लंजिंग नेकलाइन दी गई है। इसके साथ आलिया ने पैरों में मैचिंग कलर के हाई हील्स पहने हुए हैं।
आलिया भट्ट ने मिनिमल मेकअप, स्मोकी आईज और खुले स्ट्रेट बालों के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है।
तस्वीरों में आलिया अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। आलिया का यह बोल्ड लुक जीक्यू मैगजीन इवेंट के दौरान का है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। वह जल्द ही फिल्म 'जिगर' में नजर आने वाली हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें