Publish Date: Fri, 18 Feb 2022 (17:46 IST)
Updated Date: Fri, 18 Feb 2022 (17:49 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाली हैं। आलिया इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान आलिया खुलकर अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बारे में बातें भी कर रही हैं। हाल ही में आलिया ने रणबीर के साथ डेटिंग के बारे में की बात की है।
आलिया ने कहा, इसमें छिपाने जैसा कुछ भी नहीं है। आपकी लाइफ में एक समय ऐसा आता है जब आपको लगता है कि आपको इसके बारे में नहीं बोलना चाहिए, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप इसके लिए बहुत प्रोटेक्टिव हैं, आप इसके लिए श्योर नहीं हैं या आप अपनी लाइफ में पर्सनल चीजों के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं।
आलिया ने कहा, मुझे झूठ बोलना पसंद नहीं है कि मैं किसी के साथ रिश्ते में नहीं हूं। बेशक मैं एक रिश्ते में हूं और मैं रणबीर के साथ बहुत खुश हूं। मैं उनसे गहराई से प्यार करती हूं। मैं रिश्ते में विश्वास करती हूं।
उन्होंने कहा, इस समय, मैं एक बहुत 'दिल वाली' लड़की हूं। मतलब में थोड़ी रोमांटिक हो गई हूं, 'प्यार किया तो डरना क्या'। उसे मैं गहराई से प्यार करती हूं और उसके साथ मैं बहुत कंफर्टेबल महसूस करती हूं। यही वजह है कि हम इतने सालों से साथ हैं।
आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार साथ में नजर आएंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगी। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को रिलीज हो रही हैं।