Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'गंगूबाई काठियावाड़ी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दबंग अवतार में नजर आईं आलिया भट्ट

हमें फॉलो करें 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दबंग अवतार में नजर आईं आलिया भट्ट
, शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (13:03 IST)
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में आलिया भट्ट एकदम दबंग अवतार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में गंगूबाई के एक मासूम लड़की से रेड लाइट एरिया की क्वीन बनने तक के सफर को दिखाया गया है।

 
3 मिनट 16 सेकेंड के ट्रेलर में कई धमाकेदार डायलॉग और दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है। ट्रेलर में आलिया भट्ट के अलावा विजय राज की भी दमदार भूमिका नजर आ रही है। फिल्म में विजय राज एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।
 
वहीं ट्रेलर में अजय देवगन की भी झलक दिखाई गई है। वह फिल्म में गैंगस्टर करीम लाला का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद उम्मीद की जा सकती है ‍कि यह साल 2022 की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी।
 
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया और अजय देवगन के अलावा विजय राज, इंदिरा तिवारी और सीमा पाहवा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म माफिया क्वीन गंगूबाई पर आधारित है। 
 
webdunia
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया। इसके बाद 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को 6 जनवरी 2022 को रिलीज करने का ऐलान किया गया था। 

बाद में फिल्म को 18 फरवरी 2022 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की गई थी। लेकिन फिल्म की रिलीज को एक बार फिर टाल दिया गया था। अब आखिरकार यह फिल्म संजय लीला भंसाली के जन्‍मदिन के एक दिन बाद 25 फरवरी को 2022 को रिलीज होने जा रही है। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Happy Birthday : उर्मिला मातोंडकर ने जैकी श्रॉफ की बनियान पहन लगाई थी समंदर किनारे दौड़