Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कलंक से आलिया भट्ट का लुक आया सामने, दुल्हन के जोड़े में दिखा खूबसूरत अंदाज

हमें फॉलो करें कलंक से आलिया भट्ट का लुक आया सामने, दुल्हन के जोड़े में दिखा खूबसूरत अंदाज
करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म कलंक से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मेकर्स ने फिल्म की फिमेल लीड एक्ट्रेस का लुक रिलीज किया है।


फर्स्ट लुक में आलिया भट्ट दुल्हन के जोड़े में सजी धजी नजर आ रही हैं। घूंघट ओड़े आलिया भट्ट इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कलंक में आलिया 'रूप' के किरदार में दिखेंगी। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा लिखा, To love her is to love fire.

पोस्टर में आलिया लाल जोड़ा पहने हैवी ज्वैलरी में दुल्हन बनी दिख रही हैं। आलिया का लुक किसी भी महारानी से कम नहीं दिख रहा है। वहीं उनके चेहरे पर एकदम शांति और संजीदगी के भाव नजर आ रहे हैं। आलिया काफी खूबसूरत और गॉर्जियस लग रही हैं।
 
करण जौहर के ड्रीम प्रोजेक्ट कलंक में आलिया भट्ट, वरुण धवन के अलावा आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। 'कलंक' एक पीरियड फिल्म है, जो अप्रैल में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण का नाम जफर, आदित्य का नाम देव चौधरी और संजय दत्ता का नाम बलराज चौधरी है। महिला दिवस के मौके पर आलिया भट्ट के बाद माधुरी और सोनाक्षी का लुक भी शेयर किया जाएगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बागी 3 में भी श्रद्धा कपूर के साथ बारिश में ठुमके लगाएंगे टाइगर श्रॉफ