Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आलिया भट्ट का खुलासा, रणबीर कपूर को देखकर हो जाती है ऐसी हालत

आलिया भट्ट ने बताया कि ब्रह्मास्त्र के सेट पर जब वे रणबीर कपूर साथ परफार्म करती हैं तो अपने डायलॉग्स भूल जाती हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें आलिया भट्ट का खुलासा, रणबीर कपूर को देखकर हो जाती है ऐसी हालत
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा काफी दिनों से हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। आलिया इन दिनों फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके बाद वे रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान जाहिर किया कि वे रणबीर को देखकर कर ही किस कदर खो जाती हैं।


आलिया ने कहा कि  'जब मैं रणबीर को एक्टिंग करते हुए देखती हूं तो कई बार मैं उनको लगातार निहारती रहती हूं। जब मैं उनके साथ परफार्म करती हूं तो, मैं अपने डायलॉग्स भूल जाती हूं।' आलिया ने ये भी कहा रणबीर की आंखे बेहद ऑनेस्ट और सिंपल हैं।
 
webdunia
आलिया ने ऋषि और नीतू कपूर के बारे में बात करते हुए बताया कि, नीतू जी एक बहुत अच्छी इंसान हैं। उनकी वजह से ही रणबीर हमेशा इतने खुशमिजाज हैं। मैं उनको अपना दोस्त मानती हूं। वहीं ऋषि कपूर के बारे में कहा कि वो सबसे अलग हैं। जब मैं ऋषि जी के साथ समय बिताती हूं तो मुझे बहुत मजा आता है। 
 
आलिया भट्ट जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म गली बॉय में नजर आने वाली हैं। उसके बाद आलिया करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में व्यस्त हो जाएंगीं। वहीं आलिया रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सैफ अली खान की यह शर्त पूरी कर रहे हैं कार्तिक आर्यन, जल्द जाएंगे सारा संग डेट पर!