Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आलिया भट्ट के लिए खास रहा साल 2022, फैंस के साथ शेयर की यादगार पलों की अनदेखी झलक

Advertiesment
हमें फॉलो करें आलिया भट्ट के लिए खास रहा साल 2022, फैंस के साथ शेयर की यादगार पलों की अनदेखी झलक

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (15:21 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए साल 2022 बेहद खास रहा है। यह साल आलिया के लिए ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आया। इस साल आलिया रणबीर कपूर के संग शादी के बंधन में बंधीं और एक बेटी की मां भी बनीं। साथ ही उन्हें अपना पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी इसी साल मिला। 

 
आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने साल 2022 के अपने सभी यादगार पलों की अनदेखी झलक को दिखाया है। इस वीडियो को आलिया ने अलग-अलग तस्वीरों को मर्ज कर बनाया है। 
वीडियो में आलिया भट्ट की शादी से लेकर त्योहार सेलिब्रेशन और प्रेग्नेंसी के दौरान की तस्वीरें भी नजर आ रही हैं। आलिया ने इस वीडियो रील को सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, 'तस्वीरें जो कभी आप तक नहीं पहुंची।'
 
आलिया भट्ट के करियर के लिए भी यह साल लकी साबित हुआ है। साल 2022 में उन्होंने गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर और ब्रह्मास्त्र जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। आलिया जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'पोन्नियिन सेलवन 2' का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म