Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आलिया भट्ट के घर आया नया मेहमान, तस्वीर शेयर कर लिखा- गर्ल्स का गैंग अब बढ़कर...

हमें फॉलो करें आलिया भट्ट के घर आया नया मेहमान, तस्वीर शेयर कर लिखा- गर्ल्स का गैंग अब बढ़कर...
, शनिवार, 4 जुलाई 2020 (17:55 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने घर पर वक्त बिता रही है। इस बीच अदाकारा ने अपने फैंस को एक तस्वीर के जरिए एक खुशखबरी सुनाई है। दरअसल, आलिया भट्ट के घर एक नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। उनके घर कोई बच्चा नहीं आया बल्कि एक छोटी सी, प्यारी सी बिल्ली आई है।

 
आलिया और उनकी बहन शाहीन भट्ट ने एक नई कैट को अपने घर में जगह दी है। इसकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि ये नन्हीं सी प्यारी बिल्ली बहुत काटती है।
 
आलिया भट्ट ने शाहीन और छोटी कैट के साथ बेहद क्यूट तस्वीर शेयर कर लिखा, 'दो गर्ल्स का गैंग अब बढ़कर 3 लोगों का हो गया है। हमारी नई मेहमान जूनिपर से मिलिए। उनके स्किल्स में काटने से लेकर, सेल्फी लेना और बेहद शानदार बने रहना आता है।' 
 
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वो जल्दी ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में दिखने वाली है। इसके अलावा वो एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में भी नजर आएंगी। वहीं, रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी दिखेंगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनन्या पांडे का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल, फ्लोरोसेंट कलर की ड्रेस में फिगर फ्लॉन्ट करती आईं नजर