Publish Date: Sat, 29 Oct 2022 (15:01 IST)
Updated Date: Sat, 29 Oct 2022 (15:03 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। आलिया जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में आलिया की डिलीवरी डेट से जुड़ी एक खबर सामने आई है।
आलिया की प्रेग्नेंसी का नौवां महीना नवंबर 2022 है। हालांकि, सही तारीख अभी किसी को नहीं पता है। एक सूत्र ने 'ईटाइम्स' को बताया कि आलिया भट्ट की डिलीवरी 20 से 30 नवंबर के बीच होने की सबसे अधिक संभावना है।
बताया जा रहा है कि आलिा भट्ट की डिलीवरी डेट उनकी बहन शाहीन के जन्मदिन के बहुत करीब हो सकती है, जो 28 नवंबर को पड़ता है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बाद 28 नवंबर को उनके फैमिली में दो जन्मदिन हो सकते हैं।
आलिया भट्ट ने अपनी डिलीवरी के लिए मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में अपनी डेट बुक कर ली है। आलिया भट्ट ने जून में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
Edited By : Ankit Piplodiya
WD Entertainment Desk
Publish Date: Sat, 29 Oct 2022 (15:01 IST)
Updated Date: Sat, 29 Oct 2022 (15:03 IST)