Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, अनाउंस की अगली फिल्म 'पुष्पा', 5 भाषाओं में होगी रिलीज

हमें फॉलो करें अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, अनाउंस की अगली फिल्म 'पुष्पा', 5 भाषाओं में होगी रिलीज
, बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (16:22 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे है और इस विशेष दिन को चिह्नित करते हुए उनके करियर की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक ’पुष्पा’ की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म को हिन्दी सहित 5 भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा।
 
मेकर्स ने अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का पहला लुक पोस्टर साझा किया है। और अभिनेता ने भी अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों को उपहार देते हुए अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किया है व लिखते है, First Look and the Title of my next movie PUSHPA. Directed by dearest Sukumar garu. Really excited about this one. Hoping all of you like it. 
 
पुष्पा एक विशाल पैन इंडिया फिल्म होगी जिसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिन्दी में रिलीज़ किया जाएगा। इससे पहले, आर्य और आर्य 2 जैसी सफल हिट और प्रशंसित फिल्मों के बाद, अभिनेता इस ‍फिल्म के साथ फिल्म निर्माता सुकुमार के साथ तीसरी बार सहयोग कर रहे है।
 
सुपरस्टार इस समय 'अला वैकुंठापूरामुलु' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं, जो दक्षिण फिल्मों के इतिहास में सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वह सिर्फ़ दक्षिण में नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत और विदेश में बसी भारतीय जनता के बीच भी ख़ासा लोकप्रिय है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी लियोनी ने शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीरें, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज