Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़े पर्दे पर धमाका करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस दिन रिलीज होगी 'पुष्पा : द राइज'

हमें फॉलो करें बड़े पर्दे पर धमाका करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस दिन रिलीज होगी 'पुष्पा : द राइज'
, गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (13:12 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिल रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

 
अब अल्लू अर्जुन की यह फिल्म बड़े पर्दे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाने वाला है। इस खबर की पुष्टि अब खुद अमेजन प्राइम की ओर से कर दी गई है।
 
अमेजन प्राइम वीडियो ने बताया कि 'पुष्पा: द राइज' 7 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। ये 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। प्राइम वीडियो ने लिखाल 'वह लड़ेगा। वह दौड़ेगा। वह कूदेगा। लेकिन वह झुकेगा नहीं! देखें पुष्पा: द राइज अब तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में प्राइम पर।
 
बता दें कि तेलुगु फिल्म 'पुष्पा : द राइज' का निर्देशन सुकुमार ने किया है। एक्शन से भरपूर इस थ्रिलर फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, सुनील, अनसूया भारद्वाज और अजय घोष जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 पर कोरोना का साया, पोस्टपोन हुआ इवेंट