Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुष्पा 2 : द रूल का दुनियाभर में तहलका, फिल्म ने की 1500 करोड़ क्लब में एंट्री

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 15

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 (11:06 IST)
साउथ सुपस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' को दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। पुष्पाराज और श्रीवल्ली की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। 
 
15 दिन बाद भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई है। फिल्म की दीवानगी साउथ से ज्यादा हिंदी बेल्ट में देखी जा रही है। 'पुष्पा 2' अब हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। अल्लू अर्जुन ये कमाल करने वाले दूसरे साउथ स्टार बन गए हैं। इससे पहले प्रभास की 'बाहुबली 2' हिंदी में सबसे बडी फिल्म थी। 
'पुष्पा 2 : द रूल' ने हिंदी में 15 दिनों में 621.6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 15वें दिन 17.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 990.7 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
वहीं 'पुष्पा 2 : द रूल' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस आंकड़े को पार करने वाली ये सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है। मेकर्स ने फिल्म वर्ल्ड वाइड कलेक्शन शेयर करते हुए लिखा, 'कमर्शियल सिनेमा को पुनर्परिभाषित किया गया, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास। #Pushpa2TheRule ने दुनिया भर में 1508 करोड़ की कमाई की, इस आंकड़े तक पहुंचने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनी।
 
'पुष्पा 2 : द रूल' 2021 में आई सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ का सीक्वल है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी अहम किरदार है। फिल्म को तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़, बांग्ला और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। 
 
सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली टॉप 5 हिंदी फिल्म
 
1. पुष्पा 2 - 633 करोड़ रुपए
2. स्त्री 2 - 627 करोड़ रुपए
3. जवान - 584 करोड़ रुपए
4. गदर 2 - 525.70 करोड़ रुपए 
5. पठान - 524.53 करोड़ रुपए

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाकुंभ, अर्ध कुंभ और पूर्ण कुंभ में क्या है अंतर, जानिए क्यों है इनमें इतना फर्क