Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब इस खास दिन के तौर पर फैंस याद रखेंगे सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन, अमेरिका की लूना सोसायटी ने लिया फैसला

Advertiesment
हमें फॉलो करें अब इस खास दिन के तौर पर फैंस याद रखेंगे सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन, अमेरिका की लूना सोसायटी ने लिया फैसला
, गुरुवार, 10 मार्च 2022 (13:48 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन से हर कोई हैरान रह गया था। सुशांत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। फैंस आज भी अपने फेवरेट एक्टर को याद कर अक्सर सोशल मीडिया पर इमोशनल हो जाते हैं।

 
सुशांत सिंह राजपूत को एक्टिंग के अलावा साइंस में भी काफी रुचि थी। अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियां हासिल करना उन्हें काफी पसंद था। वहीं अब अमेरिका में अंतरिक्ष संस्थान लूना सोसाइटी इंटरनेशनल ने सुशांत के जन्मदिन को खास अंदाज में याद रखने का फैसला किया है।
 
लूना सोसायटी ने सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन 21 जनवरी को 'सुशांत मून डे' के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इस बात की घोषणा लूना सोसायटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर की है। 
 
webdunia
सुशांत सिंह राजपूत का अगले साल 37वां जन्मदिन होगा। ऐसे में लूना सोसायटी इंटरनेशनल ने कहा है कि अगले साल 21 जनवरी को 'सुशांत मून डे' मानया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि अगले साल, सुशांत की जयंती एक अनोखे दिन आ रही है। यह वह समय है जब लूना पूरे वर्ष के दौरान पृथ्वी से सबसे निकटतम दूरी पर होता है। लूना सोसायटी इंटरनेशनल ने यह भी कहा कि 'सुशांत मून' एक वार्षिक घटना बन सकता है।
 
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए यह एक बढ़ा तोहफा है। सुशांत की एक्टिंग के साथ अंतरिक्ष की चीजों को लेकर भी काफी दिलचस्पी थी। वह अपने साथ एक टेलीस्कोप भी रखते थे और अक्सर अंतरिक्ष से जुड़ी चीजों को देखते रहते थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या कपिल शर्मा ने 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रमोशन करने से किया था इंकार? कॉमेडी किंग ने सफाई में कही यह बात