Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमीश त्रिपाठी की इन मशहूर किताबों पर बनेगी सीरीज, शेखर कपूर करेंगे निर्देशित

हमें फॉलो करें अमीश त्रिपाठी की इन मशहूर किताबों पर बनेगी सीरीज, शेखर कपूर करेंगे निर्देशित
, बुधवार, 9 मार्च 2022 (15:28 IST)
मशहूर लेखक अमीश त्रिपाठी की पुस्तक श्रृंखला 'शिवा ट्रायोलॉजी' पर आधारित एक सीरीज बनने जा रही है। इस वेब सीरीज को शेखर कपूर निर्देशित करेंगे। सुपर्ण एस वर्मा इस सीरीज के सह-निर्देशक होंगे।

 
यह सीरीज रॉय प्राइस की फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन हाउस, इंटरनेशनल आर्ट मशीन का पहला प्रोजेक्ट है। रॉय प्राइस ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

webdunia
रॉय प्राइस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शिवा ट्रायोलॉजी टीवी सीरीज पर विश्व स्तरीय टीम की घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं। लेखक अमीश, शेखर कपूर और सुपर्ण। सभी भारतीय उपन्यासों में से इस सर्वश्रेष्ठ को बेहतरीन तरीके से स्क्रीन पर लाने और दुनिया को इसके बहुध्रुवीय सांस्कृतिक महत्व को जानने के लिए मदद करने के लिए तत्पर हैं।
 
शेखर कपूर ने कहा, अमीश की 'शिव ट्रायोलॉजी' भारत में लिखे गए बेहतरीन किताबों में से है, जिसने हर उम्र और वर्ग को छुआ है। यह सिर्फ पौराणिक कथा नहीं है, यह अपने सबसे अच्छे रूप में आधुनिक कहानी है, जो खुद को एक सुंदर अंतरराष्ट्रीय सीरीज का रूप दे सकती है।
 
अमीश त्रिपाठी की 'शिवा ट्रायोलॉजी' भगवान शिव पर आधारित तीन किताबों की श्रृंखला है। सबसे पहली किताब 'द इमोर्टल्स ऑफ मेलुहा' 2010 आई थी। अन्य दो किताबें द सीक्रेट ऑफ नागाज़ और द ओथ ऑफ द वायुपुत्र' क्रमश: 2011 और 2013 में आई थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले लारा दत्ता को ऑफर हुई थी यह हॉलीवुड फिल्म, एक्ट्रेस ने इस वजह से की रिजेक्ट