Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'मिशन मजनू' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका

हमें फॉलो करें सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'मिशन मजनू' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका
, बुधवार, 9 मार्च 2022 (13:00 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रस सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। दर्शक काफी समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।

 
'मिशन मजनू' पहले 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया था। अब यह फिल्म 10 जून 2022 को रिलीज होने जा रही है। इस बात की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
 
मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'लक्ष्य निर्धारित है। पाकिस्तान के दिल में भारत के सबसे साहसी रॉ मिशन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए। सच्ची घटनाओं से प्रेरित मिशन मजनू 10 जून, 2022 को रिलीज हो रही है।'
 
पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा जलती हुई बिल्डिंगों के बीच से गुजरते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने हाथ में गन पकड़ रखी है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉय एजेंट के किरदार में नजर आने वाले हैं। वह पाकिस्तान में एक गुप्त ऑपरेशन का नेतृत्व करते दिखेंगे। 
 
फिल्म फिल्म मिशन मजनू साल 1970 के दशक में स्थापित है फिल्म की कहानी भारत द्वारा किए गए पाकिस्तान के खिलाफ सबसे साहसी मिशन पर आधारित है। इस फिल्म को शांतनु बागची निर्देशित कर रहे है। फिल्म का निर्माण आरएसवीपी मूवीज के बैनर तेल अमर बुटाला, रॉनी स्क्रूवाला और गरिमा मेहता ने किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इतनी रात को क्यों आए हो यहां? : मस्त है चुटकुला