Publish Date: Wed, 02 Dec 2020 (11:47 IST)
Updated Date: Wed, 02 Dec 2020 (11:48 IST)
बॉलीवुड एक्टर अमित साध को हाल ही में 'मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ गोवा में स्पॉट किया गया। इस बीच दोनों के अफेयर की खबरें तेजी से फैलने लगीं। अब इस पर अमित साध ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है ये सिर्फ अफवाहें हैं खैर मुझे ऐसी खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
एक इंटरव्यू के दौरान अमित साध ने कहा, हम एक रेस्टोरेंट में अचानक एक-दूसरे के सामने आ गए। इस दौरान हमने एक-दूसरे को ग्रीट किया। बस इतना ही था। अमित साध कभी छुपकर रोमांस नहीं करेगा। मुझे ऐसी रिपोर्ट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन हमें अपनी इंडस्ट्री और देश की महिला के बारे में इस तरह की ओछी बातें नहीं करनी चाहिए।
गौरतलब है कि गोवा ट्रिप के बाद अमित साध खोपोली में एक गांव गए जहां उन्होंने दीपावली का त्योहार मनाया था। इसके बाद वह दुबई के लिए रवाना हो गए। वह फिलहाल दुबई में अपनी छुट्टियों का मजा लूट रहे हैं।
बता दें कि क्रिकेटर युवराज सिंह की लंबे समय तक गर्लफ्रेंड रहीं किम शर्मा कुछ समय पहले तक एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही थीं। बाद में किम और हर्षवर्धन का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए।