Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमिताभ ने यूं मनाया बेटे अभिषेक का जन्‍मदिन...

Advertiesment
Amitabh Bachchan
मुंबई। अपने बेटे अभिषेक बच्चन को उनके 41वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें अब तक यह यकीन नहीं हो सका कि उनका नन्हा-सा बेटा बड़ा होकर एक स्टार बन गया है। 74 वर्षीय अभिनेता ने अतीत की बातों को याद करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट में अभिषेक का पिता बनने के अपने अनुभव को बयां किया है।
बच्चन ने लिखा- 'मेरे बेटे अभिषेक, 41 के हो गए हैं... और मैं बीते समय की कल्पना नहीं सकता... ब्रीचकैंडी अस्पताल के उन लम्हों को... जहां जया प्रसव पीड़ा से तड़प रही थीं... और तभी ऑपरेशन थिएटर का दरवाजा खुला और हमारे पारिवारिक डॉक्टर, डॉ. शाह ने दरवाजे से बाहर झांककर कहा था- 'आप क्या चाहते हैं?'... और उनके होंठों पर मुस्कान बिखर गई थी जिसने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया था कि मुझे पुत्ररत्न प्राप्त हुआ है। जन्मदिन विशेष इस पोस्ट में कई प्यारी तस्वीरें भी शामिल हैं।'
 
अभिषेक ने पत्नी ऐश्वर्या, बहन श्वेता और बिग बी के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जॉली एलएलबी 2 की कहानी