Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, 81 साल की उम्र में हुई एंजियोप्लास्टी

अमिताभ को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है

हमें फॉलो करें अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, 81 साल की उम्र में हुई एंजियोप्लास्टी

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (13:29 IST)
Amitabh Bachchan Angioplasty: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 81 वर्षीय अमिताभ को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने शुक्रवार सुबह उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी की है। 
 
इसी बीच अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आपका हमेशा आभार।' इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे है कि सर्जरी के बाद उन्होंने फैंस का आभार जताया है। 
 
अमिताभ बच्चन ही 81 साल की उम्र में भी पूरी एनर्जी के साथ फिल्मों में काम करते हुए नजर आते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह कई बीमारियों से जंग लड़ चुके हैं। 
 
अमिताभ बच्चन को हेपेटाइटिस बी, अस्थमा, मियासथीनिया ग्रेविस नाम की बीमारी भी हो चुकी हैं। इसके अलावा वह टीबी से भी जंग लड़ चुके हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीमद रामायण में रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रहीं संगीता ओडवानी, बोलीं- बेहद चुनौतीपूर्ण