Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिकी सांसद ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ, बताया दुनिया में भारत का सबसे बड़ा राजदूत

हमें फॉलो करें अमेरिकी सांसद ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ, बताया दुनिया में भारत का सबसे बड़ा राजदूत

WD Entertainment Desk

, रविवार, 13 अगस्त 2023 (16:44 IST)
amitabh bachchan : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फालोइंग हैं। हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य रो खन्ना ने अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन दुनिया में भारत के सबसे बड़े राजदूत हैं।
 
रो खन्ना, 'कांग्रेशनल इंडिया कॉकस' के सह-अध्यक्ष हैं और वह इंडिया कॉकस के अन्य सह-अध्यक्ष व अमेरिकी सांसद माइकल वाल्ट्ज के साथ भारत में एक द्विदलीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)...भारत के उत्थान, बच्चन के पिता और अमेरिका-भारत संबंधों के महत्व पर एक घंटे तक व्यापक चर्चा की। अमिताभ बच्चन के जीवन की कहानी भारत की कहानी का प्रतीक है। वह दुनिया में भारत के सबसे बड़े एम्बेसेडर हैं।
 
खन्ना ने एक सवाल के जवाब में कहा, मैंने अमिताभ बच्चन से कहा कि उन्हें फिर से अमेरिका का दौरा करना चाहिए। वह मेरे परिवार और माता-पिता जैसे कई भारतीय अमेरिकी प्रवासियों को आशा प्रदान करते हैं। वह भारत और भारतीय-अमेरिकियों के उत्थान के प्रतीक हैं।
 
उन्होंने कहा, हमने शाश्वत मूल्यों - करुणा, सम्मान, विचार, सहानुभूति - के महत्व पर चर्चा की और ये मूल्य अंततः हमारे भविष्य के लिए कितने अधिक मायने रखते हैं।
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में खन्ना, मुंबई में बच्चन के आवास पर उनसे मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। बच्चन ने इस वीडियो के जवाब में लिखा, 'एक सम्मान और विशेषाधिकार।'
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे दिन आया उछाल