Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर बॉलीवुड ने दी विशिष्ट अंदाज में बधाई

हमें फॉलो करें अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर बॉलीवुड ने दी विशिष्ट अंदाज में बधाई
, शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (20:59 IST)
मुंबई। लोकप्रिय अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) शुक्रवार को 77 वर्ष के हो गए और इस अवसर पर हिंदी फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उन्हें प्रेरक व्यक्तित्व बताते हुए वर्षगांठ की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यही नहीं, समुद्र तट पर रेत पर उनकी तस्वीर उकेर कर भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

अमिताभ के मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' के बाहर सैकड़ों लोग उनकी एक झलक देखने को बेताब थे और सीनियर बच्चन ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। वे स्वयं बंगले से बाहर आए और फैंस का शुक्रिया अदा किया। शुक्रवार को रात 9 से 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी अमिताभ को प्रतिभागी विशेष अंदाज में उनका जन्मदिन मना रहे हैं।
 
भारतीय सिनेमा में एक समय एंग्री यंग मैन के नाम से मशहूर अमिताभ को चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों और 15 फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वह इस साल सिनेमा में अपने पांच दशक भी पूरे कर रहे हैं। उनकी पहली फिल्म ख्वाजा अहमद अब्बास निर्देशित ‘सात हिंदुस्तानी’ 1969 में रिलीज हुई थी। 
 
पिछले महीने ही उन्हें 2018 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा की गई। आज उनके जन्मदिन पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, अनिल कपूर, राजकुमार राव, फरहान अख्तर, अजय देवगन, अनुष्का शर्मा तथा प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर आदि ने शुभकामनाएं दीं। 
webdunia
फिल्म ‘दोस्ताना’, ‘शान’ और ‘नसीब’ में बच्चन के साथ काम करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘संघर्ष के दिनों से हमारे प्रिय मित्र, पूरी तरह देश के पसंदीदा अभिनेता को जन्मदिन की प्यार भरी शुभकामनाएं। ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘काला पत्थर’ और ‘लावारिस’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए वह देश के पहले ‘एंग्री यंग मैन’ कहलाए।’ 
 
अभिनेता अनिल कपूर ने भी ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को शुभकामनाएं दीं। कपूर ने कहा, ‘बच्चन साहब जन्मदिन मुबारक। आपके साथ एक नहीं बल्कि दो बार अंतरराष्ट्रीय दौरों पर लाइव प्रस्तुति देने का सौभाग्य मिला। खचाखच भरा स्टेडियम हो या छोटी जगह, आपकी ऊर्जावान, पूरी तरह दमदार प्रस्तुति हमेशा वैसी ही रही। आपका जीवन और कार्यशैली हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।’ 
 
राजकुमार राव ने बच्चन की तुलना महाभारत के पात्र द्रोणाचार्य से करते हुए कहा कि फिल्म उद्योग के अन्य सारे अभिनेता उनके छात्र हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सबसे प्यारे बच्चन साहब को जन्मदिन मुबारक। आप हमारे गुरू द्रोणाचार्य हैं और हम सभी एकलव्य हैं। हमने आपसे बहुत कुछ सीखा है सर। हमें प्रेरणा देते रहिए।’ 
webdunia
फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, ‘जन्मदिन मुबारक अमित अंकल। ढेर सारा प्यार।’ 
अजय देवगन ने ट्वीट किया, ‘अमितजी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।’ 
 
लता मंगेशकर ने अपने संदेश में लिखा, ‘नमस्कार अमित जी। आपके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाइयां। प्रार्थना करती हूं कि आप शतायु हों और सेहतमंद रहें।’ 
webdunia
अभिनेता अनुपम खेर ने भी बच्चन को बधाई देते हुए लिखा, ‘माननीय अमित जी। जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपकी सभी इच्छाएं पूरी करे। आपसे बहुत कुछ सीखा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको लंबा और स्वस्थ जीवन दे।’ 
 
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, सुनील शेट्टी, सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष और गीतकार प्रसून जोशी और अभिनेता सोनू सूद ने भी अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर शुभकामनाएं दीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘बाला’ के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजेंगे ‘उजड़ा चमन’ के डायरेक्टर