बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय है। बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपने पुराने किस्से और विचार साझा करते रहते हैं। इस बार अमिताभ ने एक्स पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसके बाद उनके फैंस चिंतित हो गए हैं।
बीती रात अमिताभ ने एक ऐसा ट्वीट किया, जिससे फैंस घबरा गए और पूछने लगे कि आखिर क्या हुआ। सब ठीक तो है? बिग बी ने एक्स पर पोस्ट किया, 'जाने का समय आ गया है।'
इसके बाद फैंस कमेंट करके बिग बी का हालचाल पूछ रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा मत बोला करिए सर।' एक अन्य ने लिखा, 'सर जी क्या लिख रहे हैं आप मतलब?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसा मत कहा करिए, आप तो महानायक हैं।'
अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में कुछ भी क्लियर नहीं किया है कि उन्होंने यह बात किसी संबंध में लिखी है। उनके इस ट्वीट के बाद से फैंस की बेचैनी बढ़ गई है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। वह आखिरी बार रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टियान' में नजर आए थे। अब वह 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल और 'द इंटर्न' के भारतीय रीमेक में नजर आएंगे।