Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमिताभ के घर में घुसने लगा पानी तो उन्होंने किया मजेदार ट्वीट

Advertiesment
अमिताभ बच्चन
Photo : Twitter

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है और शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। क्या आम और क्या खास, सभी परेशान हैं। कई लोग ट्रॉफिक में फंस गए। कारों और घरों में पानी घुसने की भी खबरें हैं। 
 
खबर है कि बिग बी के घर के बाहर पानी जमा हो गया है। आने-जाने में दिक्कत होने लगी है। घर में पानी भी घुसने लगा है। 

 
इस परेशानी में भी अमिताभ ने मजेदार ट्वीट किया है। उन्होंने अपनी फिल्म 'द ग्रेट गैम्बलर' का ही एक फोटो लिया है जिसमें वे जीनत अमान के साथ नाव में बैठे हुए हैं। 
 
कैप्शन लिखा है- भैया गोरेगांव लेना। बिग ने इसे ट्वीट किया है कि 'जलसा होते हुए'।  गौरतलब है कि जलसा उनके घर का नाम है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जबान से try कर ले : यह चुटकुला बहुत चटपटा है