Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या फिल्म इंडस्ट्री से रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं अमिताभ बच्चन? ब्लॉग में किया ये इशारा

हमें फॉलो करें क्या फिल्म इंडस्ट्री से रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं अमिताभ बच्चन? ब्लॉग में किया ये इशारा
, शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (16:05 IST)
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बीते 50 सालों से बॉलीवुड का हिस्सा बने हुए हैं। बिग बी ने साल 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अमिताभ फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल से लगातार बिना किसी ब्रेक काम कर रहे हैं। हालांकि अब बढ़ती उम्र के साथ बिग बी को परेशानियां भी होने लगी हैं।

अमिताभ बच्चन को हाल ही में डॉक्टरों ने खराब सेहत के चलते सख्त आराम की हिदायत दी थी। बावजूद इसके अब वो अपनी आनेवाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग को पूरा करने के लिए मनाली निकल पड़े। मनाली के सफर के दौरान बिग बी को एहसास हुआ कि अब उन्हें अपने काम से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए।

webdunia
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में अपनी दिल की बात शेयर करते हुए लिखा, 'ट्रैंक्विल.. ताजगी का सार.. सर्दी का अहसास, हवा की शुद्धता.. और अब शाम 5 बजे के बाद आराम.. मार्ग में काफी विनम्रता और सम्मानित होने की खुशी है। छोटे शहर की सादगी सर्वोच्च राज करती है और साथ ही उनकी उदार मेहमान नवाजी।'
हम कभी भी उनकी सच्चाई और सादगी की बराबारी नहीं कर सकते हैं। रास्ते के उन सभी स्टॉप ओवर्स के लिए धन्यवाद। लगभग 12 घंटे की कार का सफर उन रास्तों से जिसकी मरम्मत जारी है। एक नया वातावरण और उसमें ढलना। मुझे रिटायर हो जाना चाहिए, मेरा दिमाग कहीं और है और उंगलियां कुछ और कर रही हैं। ये भी एक संदेश है।
 
बिग बी ने अपने इस पोस्ट से ये जरूर जता दिया है कि कहीं न कहीं अब उनका शरीर भी उन्हें आराम करने को कह रहा है। अमिताभ बच्चन का फिल्म 'बह्मास्त्र' में काफी अहम रोल बताया जा रहा है। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कमांडो 3 के इस सीन में स्कूल गर्ल की स्कर्ट खींचते दिखा पहलवान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल