Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमिताभ बच्चन ने बेचा दिल्ली वाला अपना पुश्तैनी बंगला, इतने करोड़ में हुई डील

हमें फॉलो करें अमिताभ बच्चन ने बेचा दिल्ली वाला अपना पुश्तैनी बंगला, इतने करोड़ में हुई डील
, गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (15:16 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी शानदार लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं। उनके पास मुंबई से लेकर पेरिस तक में कई प्रॉपर्टी हैं। अमिताभ अक्सर कोई नई प्रॉपर्टी खरीदते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने मुंबई में एक डुप्लेक्स खरीदा था।

 
वहीं अब अमिताभ ने साउथ दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित अपना फैमिली हाउस 'सोपान' बेच दिया है। यह अमिताभ का सबसे पहला घर बताया जाता है। खबरों के अनुसार इस प्रॉपर्टी को नेजोन समूह की कंपनियों के सीईओ अवनी बदर ने खरीदा है। इस बंगले का सौदा करीब 23 करोड़ रुपए में हुआ है। 
 
अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन और पिता हरिवंश राय बच्चन इस बंगले में रहते थे। सोपान अमिताभ की मां तेजी बच्चन के नाम रजिस्टर्ड था। इस बंगले उल्लेख बिग बी ने कई बार अपने ब्लॉग में भी किया है। 
 
दिल्ली स्थित इस डबल स्टोरी घर से बिग बी को काफी लगाव था। ये बच्चन परिवार का पहला घर था। अमिताभ के पास मुंबई में भी 5 बंगले हैं। इनमें जलसा और प्रतीक्षा काफी फेमस हैं। इसके अलावा उनके पास जनक और वत्स भी है। बिग बी अपने परिवार के साथ जलसा में रहते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भूषण कुमार ने रखा ओटीटी की दुनिया में कदम, टी-सीरीज करेगी वेब सीरीज का निर्माण