Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुहाना खान को जन्मदिन पर बचपन की फ्रेंड अनन्या पांडे ने खास अंदाज में किया विश

हमें फॉलो करें सुहाना खान को जन्मदिन पर बचपन की फ्रेंड अनन्या पांडे ने खास अंदाज में किया विश
, शनिवार, 23 मई 2020 (09:55 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 22 मई को 20 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें बर्थडे विश किया। सुहाना की बचपन की दोस्त अनन्या पांडे ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया।

 
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में सुहाना को बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा, 'मैं दो चीजें बहुत मिस कर रही हूं। एक बाहर जाना और दूसरा सुहाना को। हैप्पी 20th बर्थडे सुई। पर तुम हमेशा मेरी बेबी रहोगी।' 
 
इसके साथ ही अनन्या पांडे ने एक तस्वीर भी शेयर की है जो कि बीच की है, जिसमें उनके साथ सुहाना नजर आ रही हैं। इसके अलावा अनन्या ने सुहाना के साथ बचपन की फोटोज भी शेयर की हैं। 

 
webdunia

webdunia
बता दें कि फिल्मों से दूर रहने के बाद भी सुहाना खान अक्सर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। किंग खान की बेटी इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह परिवार के साथ मुंबई में समय बिता रही हैं। 
 
सुहाना के एक्टिंग करियर को लेकर शाहरुख खान का कहना है कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Blast From The Past : चुपके चुपके (1975) बहती हास्य की सरिता