बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर के परिवार के दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। उन्होंने 2 मई को आखिरी सांस ली। 90 साल की निर्मल कपूर उम्र संबंधी दिक्कतों से जूझ रही थीं। मां के निधन के बाद कपूर परिवार में शोक पसरा हुआ है।
खबरों के अनुसार निर्मल कपूर पिछले कई महीनों से बीमार थीं। वह कुछ वक्त से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार आज सुबह 11:30 बजे विले पार्ले श्मशान घाट पर किया जाएगा।
बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा, 2 मई 2025 को, अपने परिवार के बीच निर्मल कपूर ने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने एक खुशहाल और पूर्ण जीवन जिया। उनके पीछे चार बच्चे, प्यारी बहुएं, एक दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और ढेर सारी यादें रह गई हैं। उनका स्नेह और दयालुता हर उस व्यक्ति को छू गई जो उनके करीब था। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी, हमेशा याद की जाएंगी।
बता दें कि निर्मल कपूर ने साल 1955 में दिग्गज प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर से शादी रचाई थीं। उनके चार बच्चे बेटे बोनी, अनिल, संजय कपूर और एक बेटी रीना कपूर मरवाह है। निर्मल कपूर ने बीते साल सितंबर में अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।