Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

36वीं वेडिंग एनिवर्सरी: अनिल कपूर को पत्नी सुनीता ने रोमांटिक अंदाज में किया विश

हमें फॉलो करें 36वीं वेडिंग एनिवर्सरी: अनिल कपूर को पत्नी सुनीता ने रोमांटिक अंदाज में किया विश
, मंगलवार, 19 मई 2020 (17:05 IST)
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर बॉलीवुड की पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। अनिल और सुनीता आज यानि 19 मई को अपनी शादी की 36वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर सुनीता ने अनिल के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा है।

सुनीता ने लिखा, “मेरे पति मेरा हैप्पी प्लेस हैं। 36वीं सालगिरह की बधाई। आपसे समय से परे प्यार करती हूं।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

“ My Husband is My Happy Place” Happy 36th anniversary.. love you beyond time

A post shared by Sunita Kapoor (@kapoor.sunita) on



शादी की सालगिरह के एक दिन पहले अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अनिल ने बताया कि कैसे उन्होंने सुनीता कपूर को शादी के लिए प्रपोज किया था। अनिल कपूर ने वीडियो में बताया, “यह एक लंबी प्रेम कहानी है, जिसकी शुरुआत 17 मई की रात को हुई थी। मैंने एक जरूरी फिल्म साइन की थी, जो कि मेरे फिल्मी करियर के लिए एक बड़ा फैसला था और 18 को मैंने उससे भी बड़ा कदम उठाया। एक वक्त ऐसा आया कि मुझे करियर और प्यार में से किसी एक को चुनना था, मैंने प्यार को चुना और 18 को सुनीता को प्रपोज कर दिया। मैंने अपनी गर्लफ्रैंड सुनीता के सामने अपनी पत्नी बनने का प्रस्ताव रखा। लोग सालगिरह मनाते हैं, लेकिन हम प्रपोजल की एनिवर्सरी भी मनाते हैं। हम अपने आप को भूलने नहीं देते कि हम बहुत भाग्यशाली हैं।”


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फैजल सिद्दीकी की वीडियो पर भड़कीं पूजा भट्ट और सोना महापात्रा, सिंगर ने सलमान खान पर भी साधा निशाना